Posts

Showing posts with the label Important

मध्यम वर्ग की मांग मोदी सरकार से...

Image
मैं प्रियांशु खण्डेलवाल (भवानीमण्ड़ी) लेकर आया हूँ एक बहुत ही अच्छा ब्लाॅग जो मेरे सर (श्री रविश जी वैद्य, इंदौर) द्वारा पोस्ट किया गया हैं, मुझे अच्छा लगा इसलिए सोचा कि मैं भी इसे पोस्ट करुँ..!!! दिनांक 12 मई 2020 को हमारे प्रधानमंत्रीजी ने कोरोना महामारी संकट से उबरने के लिए देश के नाम एक संदेश दिया था, इस संदेश में प्रधानमंत्री जी ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की है जो कि हमारे देश की कूल जी.डी.पी. के 10 प्रतिशत के बराबर है । एक आम आदमी के नजरिये से देखेंगे तो यह जी.डी.पी. ये आर्थिक पैकेज ये प्रति व्यक्ति आय सब केवल हमने अर्थशाश्त्र विषय में पास होने के लिए ही पढ़े थे, ये न तो तब समझ आते थे और न ही अब आते है । इसलिए ये आंकड़े , ये फेक्ट्स एंड फिगर्स केवल उन बुद्धिजीवो को ही मुबारक जो इनका विश्लेषण करने के बाद भी जनता के लिए सही नीतियां नहीं बना पाते । में एक आम मिडिल क्लास आदमी हूँ और मेरी भी कोरोना महामारी के चलते अच्छी आर्थिक स्थति नहीं है । आगे क्या होगा यह भी नहीं मालुम, लेकिन में अकेला नहीं हूँ जिसके यह हाल है, सम्भवतः मेरा हर मिडिल क...